पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम के लिए पटवारी किसानों से मांग रहे रिश्वत : विधायक

काम के लिए पटवारी किसानों से मांग रहे रिश्वत : विधायक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चविधायक चंद्रशेखर देशमुख ने तहसीलदार को व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, रिश्वत मांगने वाले पटवारियों पर होगी तत्काल कार्रवाई
नगर संवाददाता - मुलताई
किसानों को छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है। पटवारी हर काम का पैसा मांगता है। किसान ने रुपए नहीं दिए तो उसका काम नहीं हो रहा है। तहसील क्षेत्र में इस प्रकार की अव्यवस्था फैली हुई है। इसके बाद भी आप लोग पटवारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब किसी भी पटवारी की शिकायत आती है तो तत्काल निलंबन की कार्रवाई होगी। यह बात बुधवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने तहसीलदार अशोक डेहरिया से कही। श्री देशमुख दोपहर में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांवों में पहुंचने पर किसान सबसे ज्यादा पटवारियों की और तहसील में बगैर पैसे दिए काम नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं। श्री देशमुख ने तहसीलदार को सर्रा और खंबारा कुंडई में पदस्थ पटवारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। श्री देशमुख के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पवार ने भी व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। श्री पवार ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे किसानों को घर बैठे सुविधा मिल सके। उन्होंने ऋण पुस्तिका बनाने, बंटवारे, नामांतरण और फौती दर्ज के लंबित मामलों के निराकरण के लिए तीन से पांच पंचायतों का समूह बनाकर एक पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाने को कहा।
सूची से फर्जी नाम काटो और पात्र लोगों के जोड़ों
विधायक श्री देशमुख ने तहसीलदार से कहा कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पात्र गरीब परिवार गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने के लिए भटक रहे हैं। सूची में फर्जी गरीबों के नाम शामिल है। फर्जी गरीबों के नाम सूची से हटाकर पात्र गरीबों के नाम जोडकर योजनाओं का लाभ दिया जाए।