राजुल नेमा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
पिपरिया - शहर के प्रतिभाशाली छात्र राजुल नेमा ने केट की परीक्षा में 99.32 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शोभापुर रोड निवासी राजुल के पिता राजेश नेमा मोटर मैकनिक हैं। राजुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के स्कूलों तथा 11वीं, 12वीं की परीक्षाएं भोपाल में उत्तीर्ण की। जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई जारी रखते हुए राजुल ने केट की परीक्षा में सफलता अर्जित की।
राहुल नेमा ने केट में पाए ९९.३२ फीसदी अंक