- Hindi News
- दोपहर के पहले ही समाप्त हो गई क्रमिक भूख हड़ताल
दोपहर के पहले ही समाप्त हो गई क्रमिक भूख हड़ताल
पिपरिया - सब्जी मंडी में दुकानों का निर्माण कर महंगे दामों पर उन्हें नीलाम करने और चबूतरे का आवंटन मनमाने ढंग से करने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं द्वारा शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार दोपहर के पहले ही समाप्त हो गई।
व्यापारियों ने नपा अध्यक्ष सरिता बलराम बैस और नगरपालिका सीएमओ डॉ. राजमणि पांडे की घोषणा पर हड़ताल समाप्त कर दी। नपा सीएमओ डॉ. राजमणि पांडे ने बताया कि गुरुवार सब्जी विक्रेताओं की नाराजगी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, उनका पक्ष सुना जाएगा तथा उनकी कमेटी के बताए अनुसार वास्तविक सब्जी विक्रेताओं के नाम जोड़े जाकर उन्हें चबूतरे दिए जाएंगे।
इतना ही नहीं सब्जी विक्रेताओं की शिकायत के आधार पर उन्हें एक ही लाइन में चबूतरे दिए जाएंगे।