पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में खरीदी जाएगी पांच नई एक्स रे मशीन

जिले में खरीदी जाएगी पांच नई एक्स-रे मशीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
जिले में जल्द ही पांच अस्पतालों में एक्स-रे मशीन की सौगात मिलने वाली है। जिसके बाद अब जिले के सभी ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में एक्स-रे मशीन की सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लिए पांच नई एक्स रे मशीन खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके बाद दुर्घटना में घायल लोगों को एक्स रे कराने के लिए बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को हुई टीएल की बैठक में ही सीएमएचओ को दे दिए गए थे। जिसकी विधिवत जानकारी बुधवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र में हुई स्वास्थ्य समिति सभापति की बैठक में दी गई। सीएमएचओ डॉ. एएल मरावी ने बताया कि जिले में बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, पचमढ़ी और सुखतवा को यह नई मशीनें प्रदान की जाएंगी। जिसके लिए खरीदी के ऑर्डर दे दिए गए हैं।