- Hindi News
- होशंगाबाद इटारसी में अंडरब्रिज के लिए सर्वे
होशंगाबाद-इटारसी में अंडरब्रिज के लिए सर्वे
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
जिले में होशंगाबाद और इटारसी में रेलवे अंडरब्रिज बनाने के लिए बुधवार को सर्वे हुआ है। होशंगाबाद में ग्वालटोली और इटारसी में गरीबी लाइन के पास ब्रिज निर्माण प्रस्तावित किया गया है। बुधवार को रेलवे विभाग, ब्रिज कार्पोरेशन की संयुक्त टीम ने सर्वे किया है। अब प्रस्ताव तैयार कर शासन और केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद यदि दोनों जगह ब्रिज बनते हैं तो दोनों शहर में हजारों लोगों को फायदा होगा।
ये है दोनों शहरों की अभी स्थिति
फाटक बंद होने से दिक्कतें: होशंगाबाद में ग्वालटोली और प्राइवेट बस स्टैंड रोड के बीच में रेलवे का वर्षों पुराना फाटक है। यह फाटक पिछले 8 साल पहले बंद कर दिया गया। ओवर ब्रिज शुरू होने के बाद यहां से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। इससे हजारों लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। रेलवे फाटक के उस पार ग्वालटोली और इस पार सतरस्ता सहित कई क्षेत्र है। लोगों को एक दूसरी जगह आना-जाना पड़ता है। ब्रिज से जाने के कारण करीब डेढ़ किमी का फेर लगाना पड़ता है। ब्रिज पर ट्रैफिक जाम हो जाए तो खासी परेशानी होती है। ग्वालटोली सहित उस तरफ के लोगों को नेशनल हाईवे को पार कर आना-जाना पड़ता है। लोगों ने कई बार फाटक शुरू करने या अंडर ब्रिज बनाने की मांग की है।