पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में फार्म भरने लग रही कतार

कॉलेज में फार्म भरने लग रही कतार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - कॉलेज में परीक्षा फार्म भरने के लिए लोगों की कतारें लग रही हैं। काउंटर कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब काउंटर बढ़ाने की मांग उठने लगी है।
सरकारी कॉलेज बगडोना सारनी में मुख्य परीक्षा के फार्म आ गए हैं। इन्हें जमा करने की आखिरी तारीख अट्ठाइस जनवरी रखी गई है। तारीख करीब आते ही फार्म जमा करने वालों की कतारें लग रही हैं। काउंटर एक ही होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। कॉलेज की प्राचार्य प्रमिला वाधवा ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष की पूरक और मुख्य परीक्षा तथा द्वितीय वर्ष की पूरख ((अंतिम अवसर)) के फार्म कॉलेज में उपलब्ध हैं। इन्हें सामान्य शुल्क के साथ जमा करने की आखिरी तारीख अट्ठाइस जनवरी रखी गई है। विलंब शुल्क के साथ ये 29 जनवरी से तीन फरवरी के बीच जमा किए जा सकते हैं। एक ही काउंटर होने से परेशानी हो रही है। एबीवीपी के दीपक रघुवंशी ने बताया कि काउंटर कम होने से विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए काउंटर बढ़ाए जाने चाहिए।



सारनी के बगडोना सरकारी कॉलेज में फार्म जमा करने के लिए कतार लग रही है।