पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघर्ष समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

किसान संघर्ष समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
किसान संघर्ष समिति की बुधवार को बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में सुश्री मेघा पाटकर की उपस्थिति में जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वयक की बैठक हुई थी। जिसमें गैर कांग्रेस, गैर भाजपा, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय हुआ कि जो संगठन अपने उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं वह स्थानीय स्तर पर अपना निर्णय ले। डॉ. सुनीलम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सेवाग्राम में आयोजित बैठक में एनएपीएम, समाजवादी जनपरिषद, जनसंघर्ष मोर्चा के साथ किसान संघर्ष समिति भी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में 12 जनवरी को हुए शहीद किसान स्मृति सम्मेलन में हुए खर्चे का भी ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आराधना भार्गव, जगदीश दोड़के, सीताराम नरवरे, कृष्णा ठाकरे, सुमन कसारे, प्रेमचंद मालवीय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।