पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईस्कूल पर रात में शिक्षक पी रहे थे शराब

हाईस्कूल पर रात में शिक्षक पी रहे थे शराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - प्रभात पट्टन ब्लॉक के नरखेड़ के हाईस्कूल में मंगलवार रात तीन शिक्षक शराब पी रहे थे। ग्रामीणों को जब इस संबंध में जानकारी लगी तो स्कूल पहुंचकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने इस कृत्य के लिए ग्रामीणों से माफी मांगी। ग्रामीणों ने दोबारा स्कूल में शराब पीने पर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी। नरखेड़ के सरकारी हाईस्कूल में रात 8.30 बजे हाईस्कूल का एक शिक्षक और प्राथमिक स्कूल के दो शिक्षक बैठकर शराब पी रहे थे। ग्रामीणों ने शिक्षकों को स्कूल में शराब पीता देखा तो हंगामा मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सरपंच और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सरपंच नामदेव हरसुले ने बताया कि ग्रामीणों के हंगामे के बाद शिक्षकों ने सभी से माफी मांगी और दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।