पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा में प्रथम आए छात्र

स्पर्धा में प्रथम आए छात्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - गायत्री शक्ति पीठ भोपाल में पहली बार राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास एवं खेलकूद स्पर्धा रखी गई। अठारह जनवरी को भोपाल शक्ति पीठ में यह स्पर्धा हुई। इसमें प्रदेश भर में संचालित गायत्री स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आदर्श गायत्री विद्यापीठ सारनी के शिक्षक शिवाजी खाकरे के साथ गए विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्पर्धा में 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में छात्र नरेंद्र पंाडे ने प्रथम एवं सतीश कुमार ने जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अन्य विद्यार्थियों ने कुर्सी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।