पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कॉलोनी की दशा सुधारने पहल शुरू

पुलिस कॉलोनी की दशा सुधारने पहल शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - इटारसी
एमजीएम कॉलेज के पास गंदगी से घिरे ये आवास पुलिसवालों के हैं। इस कॉलोनी में जीआरपी और सिटी थाने के पुलिस जवान परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। घरों के आसपास जमा गंदा पानी कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। पिछले दिनों आईजी रेल एमके मुद्गल ने कॉलोनी का निरीक्षण किया था। अब कॉलोनी की ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। दो दिनों तक लगातार नपा और जीआरपी के अधिकारियों ने कॉलोनी का निरीक्षण कर समस्याओं पर नजर दौड़ाई। नपा के स्वास्थ्य सभापति व वार्ड नंबर 30 के पार्षद नीलेश मालोनिया ने बताया कि नपा की ओर से पूर्व में भी कई बार कालोनी को हैंडओवर करने की बात हाउसिंग सोसाइटी से की जा चुकी है। फिलहाल कॉलोनी की ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर जीआरपी को दिया जा रहा है।