पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी का मामला दर्ज

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा - दो महीने पहले बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से धोखाधड़ी करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख 24 हजार रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि नवंबर 2013 में बस स्टैंड के पास रहने वाले गणेश गुप्ता के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके एटीएम से 1 लाख 24 हजार रुपए निकाल लिए थे। इस घटना के बाद से ही गणेश गुप्ता रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए परेशान हो रहे थे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर और एसपी से भी लिखित में शिकायत की थी। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है।