पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं जनरेट हुए इनरोलमेंट नंबर

नहीं जनरेट हुए इनरोलमेंट नंबर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया - शहर के शासकीय कॉलेज में संचालित यूजी व पीजी कक्षा के विभिन्न संकायों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को महीनों बीत गए, लेकिन इनमें से दर्जनों छात्र-छात्राओं को अभी तक नामांकन नंबर जनरेट नहीं किए गए हैं। जबकि यूजी व पीजी कक्षा की विभिन्न संकायों में पढऩे वाले इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं सिर पर हैं।
यदि परीक्षा फार्म भराने के पूर्व ऐसे विद्यार्थियों को नामांकन नंबर नहीं आए तो ये छात्र परीक्षा फार्म भरने चूकने के साथ-साथ परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। यूजी व पीजी कक्षाओं की विभिन्न संकायों में अध्ययनरत छात्रों के लिए आगामी माह में परीक्षाएं आयोजित होंगी। कॉलेज में परीक्षा फार्म भी भरे जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की गई है। बुधवार परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

लेकिन जिन छात्रों के नामांकन नंबर नहीं आए, वे कॉलेज कैंपस में इधर से उधर भटक रहे थे।
इनरोलमेंट की जगह छपा मोबाइल नंबर
प्रवेश के वक्त नामांकन फार्म भी भरा था, लिस्ट में नाम भी आया, लेकिन नामांकन की जगह मोबाइल नंबर छपकर आ गया। अब परेशान हो रहे हैं। 25 रुपए की जगह 1 हजार 25 रुपए जमा कर फार्म भरने पड़ रहे हैं।