पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलशयात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

कलशयात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - भगत सिंह वार्ड में सरकारी अस्पताल के पास गुरुवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। गोवर्धन से आए डॉ. अशोक विश्वमित्र ने भागवत कथा सुनकर इसे जीवन में उतारने की समझाइश दी। सरकारी अस्पताल के पास से बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकली। ताप्ती तट स्थित मंदिरों में पूजन के बाद ताप्ती परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा भागवत कथा स्थल पर पहुंची। पीठाचार्य डॉ. अशोक विश्वमित्र ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश हो जाता है। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही मां ताप्ती की गोद में बैठकर भागवत कथा सुनने का मौका मिलता है। शुक्रवार को ध्रुव चरित्र की कथा बताई जाएगी। रोजाना दोपहर एक से पांच बजे तक कथा होगी।



मुलताई। भागवत कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को नगर में कलश यात्रा निकली।