- Hindi News
- मुआवजा मिलने पर भी किसान नहीं बनाने दे रहे क्लोवर लीफ
मुआवजा मिलने पर भी किसान नहीं बनाने दे रहे क्लोवर लीफ
ञ्चबायपास से मुलताई और अमरावती की ओर जाने के लिए बनाया जाना है क्लोवर लीफ
नगर संवाददाता - मुलताई
नेशनल हाईवे के बायपास मार्ग से नगर और अमरावती रोड पर पहुंचने के लिए क्लोवर लीफ ((बायपास मार्ग से नीचे उतरने का मार्ग)) का निर्माण होना है। इसके लिए 75 किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा स्वीकृत हो चुका है। इसके बाद भी कुछ किसान निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। बायपास मार्ग शुरू होने और क्लोवर लीफ नहीं बनने से सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। नेशनल हाईवे का बायपास मार्ग परमंडल से कामथ की सीमा तक बन
गया है।
बायपास मार्ग से यातायात भी शुरू हो चुकी है। बायपास मार्ग से नगर और अमरावती की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अमरावती रोड पर बने ब्रिज के पास से क्लोवर लीफ बनना है। क्लोवर लीफ के लिए बायपास मार्ग के किनारे स्थित 75 किसानों की 25.928 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहित जमीन का 15 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपए का मुआवजा भी स्वीकृत हो
चुका है।
55 किसानों ने मुआवजे के चेक भी ले लिए है। इसके बाद भी कुछ किसान अधिग्रहित जमीन पर से निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दे रहे हैं। इससे मार्ग से नगर और अमरावती की ओर जाने वाले वाहनों को उतरने के लिए मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। क्लोवर लीफ नहीं होने से नगर और अमरावती की ओर जाने वाले वाहन बीच बायपास मार्ग से गाड़ी घुमते हैं। इस स्थिति में बायपास मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बन गई है।
ओवरब्रिज के ऊपर से दौडऩे लगे वाहन
नेशनल हाईवे पर चिचंडा के पास रेलव ट्रेक के ऊपर से बने ओवरब्रिज से गुरुवार को सुबह आठ बजे से यातायात शुरू हो गया। 39 मीटर लंबे ब्रिज एक महीने में बनकर तैयार हुआ है। ब्रिज बनने के बाद लोड टेस्टिंग की गई थी। लोड टेस्टिंग के बाद एनएचएआई से ओके रिपोर्ट आने के बाद ओवरब्रिज के ऊपर से वाहनों का दौडऩा शुरू हुआ। ओवरब्रिज बनने से अब लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर परेशान नहीं होना पडग़ा। इसके साथ ही वर्धा नदी में बाढ़ आने पर यातायात अवरुद्ध नहीं होगा।
एसडीएम से की शिकायत
क्लोवर लीफ का कार्य शुरू नहीं होने देने से परेशान निर्माण करने वाली ओरिएंटल कंपनी ने किसानों की शिकायत एसडीएम जीआर पटले से की है। ओरिएंटल कंपनी के एनके सिंह ने बताया कि किसानों ने अधिग्रहित जमीन पर फसल लगा ली है। अब किसान कंपनी के कर्मचारियों को खेतों में घुसने नहीं दे रहे हैं। इससे निर्माण कार्य अवरूद्ध हो रहा है। श्री सिंह ने एसडीएम को अधिग्रहित जमीन का कब्जा किसानों से दिलाने के लिए पुलिस और तहसीलदार को आदेशित करने का निवेदन किया है। एसडीएम श्री पटले ने पुलिस और तहसीलदार को अधिग्रहित जमीन का कब्जा कंपनी को दिलाने के निर्देश दिए है।
मुलताई। हाईवे पर चिचंडा के पास बने ओवरब्रिज पर से वाहन निकलने लगे हैं।