जयंती पर लिया देश सेवा का संकल्प
नगर संवाददाता - मुलताई
नगर में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर युवाओं ने समाज सेवा का संकल्प लिया। जयस्तंभ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने और बस स्टैंड पर स्थित वट वृक्ष के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने नेताजी की जयंती मनाई।
सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। वट वृक्ष के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वामनराव खड़के की पत्नी शांताबाई खंडके ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रवि यादव, मोहनसिंह परिहार, रवि खड़के, राजरानी परिहार, रवि खाड़े, चिंटू खन्ना, बसंत पुरी, नरेश जैन ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी रोचक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ डीपी खंडेलकर सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित थे। जय स्तंभ चौक पर सुबह दस बजे भाजपा नेताओं ने नेताजी की जयंती मनाई। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. जीए बारस्कर, विश्वनाथ विहिते, जगदीश पीएल पंवार, शिवा खंडेलवाल, प्रकाश पंवार, वर्षा गढ़ेकर, विनोद ठाकरे, वीणा पंजाबी, रामदास साहू, रितेश परिहार, रूपेश बांरगे, पिल्लू जैन, हरी पठाढ़े, श्यामू ढोमने, संजू वराठे, नारायण विश्वकर्मा, गोलू झलिये, राजू जैन आदि ने नेताजी के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज सेवा का संकल्प लिया।
सेनानियों के परिजनों ने बस स्टैंड पर, भाजपाइयों ने मनाई सुभाषचंद्र बोस जयंती
सारनी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज में गुरुवार को नेताजी की जयंती मनाई।
नेताजी ने लाए क्रांतिकारी बदलाव
सारनी - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुदामा कोकाटे ने किया। श्री कोकाटे ने कहा कि नेताजी ने देश के स्वतंत्रता के आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने देश के कई लोगों को जोड़कर आजाद हिंद फौज का निर्माण किया था। क्रांतिकारी आंदोलन के बीच उन्होंने बगावत पैदा कर लोगों को देश को आजाद करने के लिए आगे लाया। प्राचार्य मनोज बंछोरिया ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए आदर्श व्यक्ति बनने का आह्वान किया। ममता वागद्रे, नीलू गावंडे, ऋतु सिंह, सोनम चौधरी, कुमार गौरव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजेश पंड्या, रवि मंडल, धर्मदेव प्रजापति, उत्तम साहू, भूपेंद्र पाटनकर, मनोज देशमुख, मो. शाहीद, रतन मंडल, चितरंजन भन्नारे समेत अन्य उपस्थित थे।
मुलताई। भाजपा नेताओं ने जयस्तंभ चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।