पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १०वीं, १२वीं की प्री बोर्ड परीक्षा एक फरवरी से

१०वीं, १२वीं की प्री बोर्ड परीक्षा एक फरवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
कक्षा १०वीं और १२वीं की प्री बोर्ड परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले पोर्टल पर सभी विषयों के बोर्ड परीक्षा पैटर्न के प्रश्न पत्र डाउन लोड करेगा। यह प्रश्न पत्र हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल निकालेंगे और छात्रों की परीक्षाएं लेंगे। छात्रों को मुख्य वार्षिक परीक्षा की तैयारियां कराने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा ली जा रही है। इसके बाद मुख्य परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी।
इधर, बोर्ड की मुख्य परीक्षा के लिए भी जिला शिक्षा विभाग तैयारी करने में लगा है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एलआर चौरे ने बताया कि सभी हायर सेकंडरी स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा के लिए प्रिंसिपल को बता दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार वार्षिक परीक्षा में १०वीं, १२वीं और ४ व्यावसायिक को मिलाकर कुल ३६ हजार ६७४ परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल को ८२ परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जबकि वर्ष २०१२-१३ में ७९ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन ८२ में से ९ केंद्र संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बाबई और केसला में प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में बैठने की व्यवस्था नहीं रहेगी।
इसके अलावा अधिकांश प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय के नजदीकी सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था रहेगी। प्राइवेट स्कूल में बने केंद्रों में बैठने की व्यवस्था नहीं रहेगी।




रिटायर प्रिंसिपल को बनाएंगे संवेदनशील परीक्षा केंद्र का प्रेक्षक

ये हैं तैयारियां संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए एक रिटायर प्रिंसिपल को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। एक-चार की पुलिस गार्ड भी नियुक्त रहेगी। एक उडऩ दस्ता कलेक्टर का, जिला स्तर पर डीईओ के निर्देशन में एक उडऩ दस्ता परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ ही सभी बीईओ के निर्देशन में भी एक-एक उडऩा दस्ता निगरानी करेंगे।

ये परीक्षा केंद्र संवेदनशील

हायर सेकंडरी स्कूल सांडिया, मिसरोद, जमानी ((केसला)), कन्या और बालक स्कूल इटारसी, सेंट पॉल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल होशंगाबाद, शिवपुर ((सिवनीमालवा)) और जुझारपुर ((केसला)) स्कूल के परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं।