- Hindi News
- पतली दाल, ४ रोटी से नहीं भरता पेट, समोसे खरीदकर खा रहे हैं
पतली दाल, ४ रोटी से नहीं भरता पेट, समोसे खरीदकर खा रहे हैं
ञ्चसब्जी भी मिलती है पतली, करीज भी भोजन से संतुष्टि नहीं
कार्यालय संवाददाता - पिपरिया
सब्जी पतली और दाल में पानी ही पानी देते हैं। चार रोटी व थोड़े से चावल में पेट नहीं भरता। ऐसे में हमें बाजार से समोसे मंगाकर खाना पड़ता है। यह कहना है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित व कम वजन के बच्चों के परिजनों का। इतना ही नहीं अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती राघव केवट ने बताया कि वह सांस और टीबी की बीमारी से पीडि़त है और तीन सप्ताह से उपचार करा रहा है। अस्पताल से मिलने वाले भोजन के संबंध में श्री केवट ने कहा कि सब्जी में लौकी की पतली सब्जी, मूंग, तुवर व चने की पतली दाल, चार रोटी, दलिया, दूध और बिस्किट मिलता है, जो कि घर के खाने से बिल्कुल अलग है।