छात्राओं ने किया रक्तदान
होशंगाबाद - रक्तदान करने की खुशी काफी अलग होती है। इससे मिलने वाले आत्मविश्वास और खुशी को व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह बात गुरुवार को रक्तदान के बाद शासकीय गल्र्स कॉलेज की छात्रा संगीता पांडे ने कही। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर गल्र्स कॉलेज में करीब ८ छात्राओं ने रक्तदान किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ.पी ओसवाल ने छात्राओं को रक्तदान का महत्व बताया। क्लीनिकल न्यूट्रीशन एण्ड डायटेटिक्स विभाग के माध्यम से आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी छात्राओं के साथ रक्तदान किया। डॉ.रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ डॉ. रश्मि दुबे, ज्योति वाघमारे, रविना लोखंडे, रूपा मालवीय, आरती रैकवार,अर्चना उईके और संगीता पांडे ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं डॉ.आरवी शाह, वीणा मेश्राम, अभिनंदा बाथरी, डॉ.रीना मालवीय, डॉ.कीर्ति दीक्षित, पूजा जोशी, श्रद्धा हर्णे द्वारा की गईं। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रभारी अमृतलाल बाकौरा ने बताया कि कई अन्य छात्राओं ने भी रक्तदान की इच्छा जताई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण ब्लड नहीं लिया जा सका।