पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर धरना स्थगित

प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर धरना स्थगित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हरदा
मुआवजा और बीमा राशि दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को शुरू हुआ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बाद गुरुवार की शाम को स्थगित कर दिया गया। किसानों ने बुधवार को कलेक्टोरेट के सामने अपनी मांगों के निराकरण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। जिले के प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह से किसानों ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए ६०० करोड़ की राशि जारी हो गई है। लगभग १५ दिनों में यह राशि किसानों में वितरित की जाएगी। इसके बाद किसानों ने शाम ५.३० बजे विचार विमर्श करने के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।









साथ ही किसानों ने चेतावनी दी है कि २० दिनों में भीतर किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।