पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्निशमन सेवा का अवार्ड मिला

अग्निशमन सेवा का अवार्ड मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - शहर की अग्निशमन सेवा इस साल सर्वोत्तम रही। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की अग्निशम सेवा को चेयरमैन अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड जबलपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में दिया जाना है। कंपनी मुख्यालय जबलपुर की टीम ने सारनी के अलावा बिरसिंहपुर और चचाई के पॉवर प्लांटों की फायर फाइटिंग टीमों का निरीक्षण किया। इसके बाद सतपुड़ा प्लांट की फायर फाइटिंग टीम को इसके लिए चयनित किया गया। सारनी के फायर फाइटिंग ऑफिसर आरके यादव के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व भी वर्ष 2011-12 में चेयरमैन अवार्ड श्री यादव के नेतृत्व में ही सारनी को मिला था। श्री यादव ने बताया कि टीम के सामूहिक प्रयास से ही अवार्ड मिल पाया है। बेहतर कार्य और सेवा करना ही फायर फाइटिंग टीम का मुख्य ध्येय है।