- Hindi News
- नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने सुनी व्यापारियों की समस्या
नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने सुनी व्यापारियों की समस्या
ञ्चचबूतरे के आवंटन में बाकी बचे दुकानदारों से नपा ने बुलाए आवेदन
नगर संवाददाता - पिपरिया
शहर के मध्य नई सब्जी मंडी बनने और दुकानों के नीलामी के बाद नाराज हुए सब्जी विक्रेताओं को शुक्रवार मंडी पहुंचे नगरपालिका सीएमओ सरिता बलराम बैस और मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. राजमणि पांडे ने चर्चा के बाद समझाने और सुलह के लिए बीच का रास्ता निकालने को लेकर चर्चा की। दोपहर मंडी पहुंचे इन सब्जी व्यापारियों से नपा अध्यक्ष व नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। सीएमओ डॉ. राजमणि पांडे ने बताया कि नाराज कुछ दुकानदारों को विधिवत चबूतरे आवंटित किए गए हैं। शेष छूटे हुए व्यापारियों से नपा में आवेदन देने को कहा गया है जिन्हें 26 जनवरी के बाद चबूतरे आवंटित कराए जाएंगे।