- Hindi News
- गल्र्स कॉलेज में नए सत्र से शुरू होगा एमबीए कोर्स
गल्र्स कॉलेज में नए सत्र से शुरू होगा एमबीए कोर्स
ञ्चसदस्यों ने अधिकारियों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, पिछले साल था 19 करोड़ का बजट
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
जिला पंचायत का सामान्य सम्मेलन गुरुवार को हुआ। इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से जिले में होने वाले कामों के लिए लेबर बजट का अनुमोदन किया गया। इसके लिए ४१ करोड़ रुपए का बजट पास किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से बजट पास हुआ। अब बजट मनरेगा राज्य परिषद को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। पिछले साल मनरेगा का बजट १९ करोड़ रुपए का था।
जिला पंचायत के सम्मेलन की शुरुआत में सदस्यों ने अधिकारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि अधिकारी सम्मेलन में शामिल नहीं होते हैं, जिससे सदस्यों को जानकारी नहीं मिल पाती है। क्या काम हो रहे हैं, यह सदस्य जान नहीं पाते। हालांकि सीईओ केजी तिवारी ने कहा कि इस सम्मेलन में अधिकांश अधिकारी हैं और जो नहीं आए हैं, उन्हें अगली बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा ने पिछली बैठक की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि मनरेगा का लेबर बजट 41 करोड़ का प्रस्तावित किया गया है। इसे अनुमोदित करना है। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जता दी। इसके बाद बजट पास हो गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष योजनगंधा जूदेव, उपाध्यक्ष महेश पालीवाल, फागराम, शीला बामने, युक्ति गौर, मिश्री बाई आदि शामिल हुई। बैठक में सदस्यों ने १०० दिनी कार्ययोजना भी बुलाई, ताकि सदस्य इस योजना के काम को समझ सकें।
परिषद जाएगा प्रस्ताव
मनरेगा में नए काम शामिल होने से बजट बढ़ा है। अब मनरेगा की राज्य परिषद के पास इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहां से बजट पास होकर हमारे पास आता है। जितना परिषद बजट देगी उसमें काम करेंगे।
केजी तिवारी, सीईओ जिला पंचायत होशंगाबाद