कलेक्टर ने किया निरीक्षण
होशंगाबाद - एसडीएम और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कलेक्टर राहुल जैन ने गुरुवार को किया। श्री जैन दोपहर में अचानक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सहायता केंद्र देखा। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार से कार्यालय के कार्यों की जानकारी ली। एसडीएम राजेश शाही और तहसीलदार सुनील शुक्ला ने संबंधित विषय की जानकारी दी। करीब एक घंटे तक कलेक्टर वहां रुके।