- Hindi News
- बच्ची के माता पिता को ढूंढऩे बिहार यूपी में करेंगे संपर्क
बच्ची के माता-पिता को ढूंढऩे बिहार-यूपी में करेंगे संपर्क
होशंगाबाद - पवन एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बुधवार को किन्नरों के पास मिली बच्ची के माता-पिता को ढूंढने के लिए यूपी और बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। बच्ची को शिशु गृह में रखा गया है। शिशु गृह की ज्योति राठौर ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसका ख्याल रखा जा रहा है। जीआरपी चौकी प्रभारी पीडी दंडौतिया ने बताया कि बच्ची के माता-पिता को खोजने के लिए बिहार और यूपी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
इसके साथ ही बच्ची को लाने वाले किन्नरों से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी।