पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोस की जयंती पर किया ११ यूनिट रक्तदान

बोस की जयंती पर किया ११ यूनिट रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हरदा
युवा मोर्चा नगर मंडल हरदा ने गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ११७वीं जयंती मनाई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ११ यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज आवश्यकता है देश के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्त नेतृत्व के लिए अपना सहयोग देने की। इस दौरान पार्षद सुभाष शर्मा, अरविंद पहलवान, सुयोग सोनी, माधव राजपूत, नंदा रात्रे, दीपेश विश्नोई, तवरेज खान, दुर्गेश राठौर, अजय शर्मा, अनिल शर्मा और राजकुमार शर्मा ने रक्तदान किया। इस मौके पर पार्षद लोकेश राव मराठा, दीपक सोनी, विनोद गुर्जर, राकेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




‘आप’ ने मनाई बोस जयंती



सुभाषचंद्र बोस की 117 वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला इकाई व अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक हरदा इकाई ने नए बस स्टैंड पर बोस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा में गणमान्य लोग आए। सभी ने नेताजी के सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्याम सुंदर विश्नोई समेत सदस्य, कमल अजमेरा, रामवतार पवार, श्याम बाबू पवार, सतीश पवार, संदीप मोरे, रमेशचंद्र पटेल, बबलू विश्वकर्मा, बालकृष्ण शर्मा, संदीप पवार सहित कई लोग उपस्थित थे। वीरेंद्र कुमार आनंद के निवास पर सभी लोग एकत्रित हुए व सभा आयोजित की गई जिसमें जिले में युवा प्रतिभाओं को आगे लाने पर मंथन हुआ। इधर भाजपा नगर मंडल ने नेताजी की जयंती मनाई। नगर मंडल महामंत्री बलराम काले ने बताया कि गुरूवार सुबह १० बजे बस स्टैंड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर जिले के पालक मंत्री सरताज सिंह ने माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।