आधी मालगाड़ी भिरंगी भेजी, आधी हरदा लाए
ञ्चमगरधा गेट के पास कोयले से भरी मालगाड़ी में आग निकली
नगर संवाददाता - हरदा
गुरुवार को हरदा-खंडवा के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी का हादसा होने से टल गया। बीड़ थर्मल कोयला ले जा रही मालगाड़ी की एक वैगन का एक्सल हॉट होने से आग निकलने लगी। यह घटना मगरधा रेलवे गेट के पास की है। इसका पता चलते ही मालगाड़ी रोकी गई। उसकी 24 वैगन भिरंगी स्टेशन भेज दी गई जबकि 25 वैगन हरदा स्टेशन लाई गई। देर रात तक मालगाड़ी सुधारने का काम चलता रहा। रेलवे सूत्रों के अनुसार पीएसएसएस गुड्स ट्रेन में कोयला भरा हुआ था। यह गाड़ी गुरुवार की शाम ठीक 4 बजकर 46 मिनट पर हरदा स्टेशन से थू्र निकली थी। हरदा और खंडवा के बीच रेलवे सेक्शन पर मालगाड़ी की एक वैगन एनएफ 11068 नंबर का एक्सल गर्म होकर उसमें से आग निकलने लगी। रेलवे पाइंटमैन की सतर्कता से मालगाड़ी को मगरधा रेलवे गेट के पास 668/4-6 पर रोक लिया गया।
इसके बाद मालगाड़ी के 24 वैगन काटकर भिरंगी भेज दिए गए और 25 वैगन शाम साढ़े सात बजे हरदा लाए गए। इसके कारण मुंबई से आने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस को डाउन लाइन से निकाला गया।