पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ तक और लगेगा मेला

२६ तक और लगेगा मेला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. मठारदेव बाबा का मेला बुधवार को खत्म होने के बाद भी लोग २६ जनवरी तक झूलों का लुत्फ उठा सकेंगे। गुरुवार को भी मेले में जोरदार भीड़ रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का कार्यक्रम भी रखा। मठारदेव बाबा का मेला बारह से २२ जनवरी तक चलता है। मगर, अघोषित तौर पर यहां २६ जनवरी तक दुकानें और मेला सजा रहता है।

इसे देखते हुए श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मंदिर में सैकड़ों लोग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि प्रशासन की सख्ती के कारण कुछ दुकानें जरूर यहां से हट गई हैं, लेकिन झूले, मनोरंजन के अन्य साधन और खान-पान संबंधित दुकानें अभी सजी हुई हैं।
फोटो- 7