दुर्घटना से बचने गुर सिखाए
सारनी - पुनर्वास क्षेत्र चोपना के गांवों में लोगों को रसोई गैस से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचने के गुर सिखाए गए। बगडोना के युगांतर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने यहां रसोई गैस रिसाव, आग लगने जैसी दुर्घटनाओं की जानकारी दी। पुनर्वास क्षेत्र के हीरापुर, निश्चिंतपुर के सरकारी स्कूलों में यह डिमास्ट्रेशन किया गया। रिसाव के बाद आग लगना और इसे बुझाने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ पंकज सिकदार ने बताया कि रसोई गैस में देखरेख और सुरक्षा से कई दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं।
सारनी के पुनर्वास क्षेत्र में रसाई गैस से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के गुर सिखाते विशेषज्ञ।