पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा के लिए जमा किया लोहा

प्रतिमा के लिए जमा किया लोहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - भाजपा के कार्यकर्ता गुरुवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा मांगने निकले। भाजपाइयों ने दुकानों और घरों में जाकर प्रतिमा निर्माण के लिए लोहा और मिट्टी जमा की है। श्री देशमुख ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सभी का योगदान शामिल हो इसके लिए लोहा और मिट्टी जमा की जा रही है।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिवा खंडेलवाल, जगदीश पीएल पंवार, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. जीए बारस्कर, विश्वनाथ विहिते, प्रकाश पंवार, वर्षा गढ़ेकर, विनोद ठाकरे, वीणा पंजाबी, रामदास साहू, रितेश परिहार, रूपेश बांरगे, पिल्लू जैन, हरी पठाढ़े, श्यामू ढोमने, संजू वराठे आदि ने दुकानों और घरों में जाकर लोहा मांगा। फोटो 7