पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिजा ने चैलेंजर को हराया

फिजा ने चैलेंजर को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में चल रही विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति क्रिकेट स्पर्धा में गुरुवार को पाथाखेड़ा क्षेत्र की दो टीमों के बीच मैच हुआ। चैलेंजर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंद्रह ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। तौसिफ ने 33 गेंदों पर 21 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी फिजा ने 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर स्कोर चैस कर लिया। गणेश ने 28 गेंदों पर सत्रह रन बनाए। मैच के मैन आफ द मैच रहे। गणेश ने तीन ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। रंजीत सिंह ने उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। वहीं पुलिस-मीडिया इलेवन और अंपायर इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले पुलिस-मीडिया इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में अंपायर इलेवन ने 10 ओवर में स्कोर चैस किया। मैन आफद मैच सीपी सिंह रहे।