आज लाइट अप हो सकती है इकाई
सारनी - सतपुड़ा पॉवर प्लांट की ग्यारह नंबर इकाई कामर्शियल ऑपरेशन डिक्लेरेशन के लिए गुरुवार को लाइट अप हो सकती है।
इंजीनियर्स इसके लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। शाम तक यदि सब कुछ सही रहा तो लाइट अप हो सकता है। पॉवर प्लांट की ग्यारह नंबर इकाई का इस माह के आखिर तक सीओडी करना है। इसे लेकर पॉवर जनरेटिंग कंपनी के एमडी विजेंद्र नानावटी ने भी समय तय कर दिया है। इसके बाद टीम तेजी से जुट गई है।इकाई के ईएसपी सिस्टम में कुछ कमियों के कारण काम अटका पड़ा है। मगर एक-दो दिनों में यह पूरा हो जाएगा। इस बीच इकाई को शुक्रवार शाम तक लाइट अप करने की योजना तैयार की गई है।
पीआरओ सुबोध निगम ने बताया कि सारे पैरामीटर्स सही रहे तो इकाई को शुक्रवार शाम तक लाइट अप कर लिया जाएगा।
अभी नहीं खुला जनरेटर : दस नंबर इकाई के जनरेटर की समस्या का समाधान गुरुवार को भी नहीं हुआ। हरिद्वार से आई बीएचईएल के इंजीनियर्स की टीम डिस्मेंटलिंग के काम में जुटी हुई है। मगर, इकाई का बड़ा पार्ट होने के कारण डिस्मेंटल नहीं हो सका है। शुक्रवार दिन भर का समय और लग सकता है।