पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ९१ छात्रों का स्वास्थ्य जांचा

९१ छात्रों का स्वास्थ्य जांचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - टिमरनी
ब्लॉक के शासकीय मिडिल स्कूल छिदगांव तमोली में पहुंचकर मोबाइल हेल्थ टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में दर्ज 104 छात्र-छात्राओं में से 91 उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छात्र-छात्राओं के आंख, कान, नाक, गला, मुंह और हृदय की धड़कनों का परीक्षण किया गया। बच्चों की ऊंचाई और वजन भी लिया गया। हेल्थ टीम ने प्रधानपाठक को बताया कि अधिकांश बच्चों में शरीर में कैल्शियम, आयरन की कमी पाई गई है। इसके उपचार के लिए दवाइयां और जांच का परामर्श दिया गया है।
हेल्थ टीम में आयुष डॉक्टर आशुतोष पटेल, डॉ. मीनाक्षी चौरसिया, फार्मासिस्ट मेधा अग्रवाल, एएनएम अंजना सरकार शामिल हैं। स्कूल के प्रधानपाठक उमेश चौहान ने बताया कि 37 साल की सेवा में पहली बार स्वास्थ्य टीम को हर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते देखा गया है। इस सुविधा से बच्चों को लाभ मिलेगा।