- Hindi News
- पिनेकल ने दिया छात्रों को केरियर गाइडेंस
पिनेकल ने दिया छात्रों को केरियर गाइडेंस
हरदा। आज के प्रतियोगी परिवेश में छात्रों को यह तय करने में बहुत परेशानी होती है कि स्कूली शिक्षा के बाद वे क्या करें, कौन से केरियर का चयन करें, केरियर के इस लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें इत्यादि। एक्सीलेंस स्कूल टिमरनी के छात्रों के इन्हीं सवालों का जवाब बुधवार को पिनेकल कैरियर इंस्टीट्यूट ने बहुत विस्तार से अपने कैरियर गाइडेंस सेमिनार में दिया। लगभग २०० छात्रों ने इस सेमिनार में हिस्सा लेकर अपने के रियर संबंधित सभी सवालों का उार पुरी संतुष्टि के साथ पाया। सेमिनार की सफलता व छात्रों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक घंटे के निर्धारित अवधि को बढ़ाकर दो घंटे करना पड़ा। सेमिनार में उपस्थित सभी छात्रों को पिनेकल की तरफ से पिनेकल टुडे मासिक पत्रिका, पिनेकल पेन इत्यादि मुत वितरित की गई। आगामी महीनों में आने वाली कई वेकेंसी को ध्यान में रखते हुए पिनेकल केरियर इंस्टीट्यूट कई सेमिनार आयोजित कर रहा है व छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। अगला सेमिनार २३ जनवरी से २७ जनवरी तक शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी में आयोजित होंगे। आज के सेमिनार में एक्सीलेंस स्कूल टिमरनी के प्राचार्य व शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेमिनार का संचालन क्षेत्रिय प्रबंधक अजय पाठक, हरदा शाखा प्रबंधक सैय्यद शंस जाफरी व हरदा शाखा के शिक्षक विक्रमादित्य टांक ने किया।