कॉलेज में शुरू हुआ चार दिवसीय प्रशिक्षण
टिमरनी - सरकारी कॉलेज में गुरुवार से स्वामी विवेकानंद कॅरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के बैनर तले एंट्री इन सर्विसेस के अंतर्गत बैंकिंग एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत की गई। संस्था प्राचार्य डॉ. आरके पाटिल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कोर्स की शुरुआत की। डॉ. आर पंच भाई, डॉ. पीसी काशिव ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर पिनेकल के विषय विशेषज्ञ विक्रमादित्य और अजय पाठक ने प्राइवेट और सरकारी नौकरी के लिए बायोडाटा और सीवी तैयार करने की जानकारी दी। करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।