पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामे के बाद प्रशासन ने दी पेड़ गिराने की अनुमति

हंगामे के बाद प्रशासन ने दी पेड़ गिराने की अनुमति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
नगर के फव्वारा चौक से खेड़लीबाजार तक 29 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। फव्वारा चौक से अतिक्रमण हटाकर सीमेंट सड़क बनाई जा रही है। सड़क के चौड़ीकरण में एक पेड़ बाधा पहुंचा रहा था। इसे हटाने के लिए व्यापारियों ने प्रशासन से निवेदन किया था। प्रशासन ने पेड़ को गिराने की अनुमति नहीं दी। बीच सड़क पर पेड़ होने से दुर्घटना की आशंका बनते जा रही थी। शुक्रवार को जन आंदोलन मंच के सदस्यों ने पेड़ हटाने और चौक को अधिक से अधिक चौड़ा बनाने की मांग को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने पेड़ हटाने की अनुमति दी। जन आंदोलन मंच के रवि यादव, अनिल सोनी ने बताया कि निर्माण कार्य बार-बार नहीं किए जाते हैं। पेड़ बीच सड़क पर होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी होना तय था। बीच सड़क पर पेड़ होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बड़ गई थी। इसके बाद भी प्रशासन इसे हटाने की अनुमति नहीं दे रहा था। मजबूरन मंच के सदस्यों को जनहित में प्रदर्शन करना पड़ा। अनिल सोनी ने बताया कि पेड़ को हटाने के लिए व्यापारियों सहित नागरिकों ने एसडीएम जीआर पटले को ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद भी प्रशासन लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहा था। लोगों की मांग के आगे आखिर प्रशासन को झुकना पड़ा और पेड़ हटाने की अनुमति देना पड़ा। अनुमति मिलते ही ठेकेदार के कर्मचारियों ने तत्काल पेड़ को हटाकर काम शुरू कर दिया।




सीमेंट सड़क बनाने में पेड़ बन रहा था बाधा

मुलताई। फव्वारा चौक के चौड़ीकरण के लिए आखिर प्रशासन को हटना पड़ा पेड़।