पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्देश बेअसर, अधिकांश स्कूलों में नहीं लगी शिकायत पेटी

निर्देश बेअसर, अधिकांश स्कूलों में नहीं लगी शिकायत पेटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
सरकारी और निजी स्कूलों में शिकायत पेटी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश जारी हुए है। इसके बाद भी ब्लॉक के अधिकांश स्कूलों में पेटी नहीं लगी है। पेटी नहीं होने से स्कूल, शिक्षक सहित अन्य समस्याओं के संबंध में बच्चे शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। दिसंबर 13 के अंत तक स्कूलों में पेटी लग जाना था। एक महीने बाद भी निर्देशों का पालन नहीं हुआ है। प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकंडरी स्कूलों में बच्चों के लिए शिकायत पेटी लगाई जाना था। शिकायत पेटी में बच्चे स्कूल सहित अन्य समस्याओं को बगैर अपनी पहचान बताए लिखित रूप से डाल सकते हैं। शिकायत पेटी को खोलने का अधिकार सिर्फ जनशिक्षक को हैं। जनशिक्षकों को स्कूलों के भ्रमण के दौरान शिकायत पेटी को खोलकर बच्चों की समस्याओं का निराकरण करना है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में दिसंबर के अंत तक शिकायत पेटी लगाने के निर्देश दिए थे।

स्कूल प्राचार्य सहित शिक्षकों की लापरवाही से ब्लॉक के अधिकांश स्कूलों में अभी तक पेटी नहीं लग पाई है। जिससे बच्चे शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। फोटो 1







पेटी नहीं दिखाई देने पर होगी कार्रवाई



बीआरसीसी अतुल माकोड़े ने बताया कि सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में शिकायत पेटी लगाने के निर्देश जारी किए है। इसके बाद भी स्कूल में पेटी नहीं दिखाई दी तो संबंधित प्रधानपाठक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

249 में से 116 स्कूल में ही लगी है पेटी

ब्लॉक में 167 प्राथमिक और 82 माध्यमिक स्कूल संचालित है। जिसमें से 116 स्कूलों में ही अब तक शिकायत पेटी लगी है। अन्य स्कूलों में पेटी का अतापता नहीं है। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में खोया पाया बाक्स भी लगाना है।



शारीरिक सजा पर होना है तत्काल कार्रवाई

स्कूलों में बच्चों को शारीरिक सजा दी जाती है और शकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाना है। शिकायत पेटी नहीं लगने से इस प्रकार की शिकायतें भी नहीं मिल रही है। अन्य शिकायतें पेटी में मिलने पर जनशिक्षक को उच्च अधिकारियों को अवगत कराना है।



मुलताई। शासन के निर्देश के बाद एक स्कूल में लगी शिकायत पेटी।

शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में लगना है शिकायत पेटी, छात्र-छात्राएं अपनी बगैर पहचान बताए पेटी में डाल सकते हैं शिकायत