पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में बारिश, चने की फसल को नुकसान, तापमान गिरा

जिले में बारिश, चने की फसल को नुकसान, तापमान गिरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च बारिश रात ३ बजे से ही शुरू हो गई थी, जो रुक-रुक कर सुबह तक होती रही
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
अरब सागर से नमी मिलने से बने चक्रवात के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को तड़के जिले के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। होशंगाबाद में बारिश रात ३ बजे से ही शुरू हो गई थी, जो रुक-रुक कर सुबह तक चलती रही। सुबह 8 बजे करीब ३० मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कें तरबतर हो गईं तथा तापमान में गिरावट आ गई। बादल छाने और बारिश के कारण अब चने की फसल को नुकसान होने लगा है। होशंगाबाद के अलावा सिवनीमालवा में भी सुबह २५ मिनट तेज बारिश हुई। पिपरिया और सोहागपुर में हल्की बूंदा-बांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है। इधर, कृषि विभाग ने पाला पडऩे की आशंका जताते हुए किसानों से खेतों में धुंआ करने और स्प्रिंकलर से सिंचाई करने की सलाह दी है।
शुक्रवार को तड़के 2.30 बजे करीब तेज हवाएं चलने लगीं। बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ ही बारिश शुरू हो गई, जो करीब २५ मिनट तक चलती रही। इसके बाद सुबह 8 बजे भी बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहे, जिसके चलते दोपहर बाद तक धूप नहीं निकली। दोपहर बाद मौसम कुछ साफ हुआ। दिन में हवा की रफ्तार १२ से १४ किमी प्रतिघंटे के बीच रही, इससे ठंड और बढ़ गई। शुक्रवार को दिन का तापमान २१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान २२ डिग्री सेल्सियस था। रात का तापमान १४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। होशंगाबाद के साथ ही सिवनीमालवा में भी सुबह तेज बारिश हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है।



ऐसा ही रहेगा मौसम

अरब सागर से नमी मिलने के कारण मप्र के ऊपरी क्षेत्र में कम दबाव का चक्रवात बना है। मौसम वैज्ञानिक डीएस गौर ने बताया कि यह चक्रवात रुक-रुक कर सक्रिय हो रहा है, इससे बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका भी है। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।



पचमढ़ी में तापमान ७.९ डिग्री

हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो गया है। यहां दिन का तापमान १९ डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान ७.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले दिन का तापमान १९.९ डिग्री था। रात का तापमान भी ८.९ था। यहां रात में हल्की बूंदा-बांदी हुई है। दिन में भी बादल छाए रहे और सुबह कोहरा रहा।



हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी दिन और रात का तापमान हो रहा कम

फसल पर असर

असमय बारिश होने से चने की फसल पर असर पडऩे लगा है। चने पर लग रहे फूल गिरने लगे हैं। साथ ही बादलों के छाने से छोटी इल्लियां लगने की भी शिकायत आने लगी हैं। कृषि उप संचालक बीएल पाठक ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल को फायदा देगा, लेकिन चने की फसल को खराब कर सकता है। कुछ जगह से छोटी इल्लियां लगने की शिकायतें आई हैं। यदि ऐसा ही मौसम रहा तो इल्ली का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे खेतों में धुंआ करें और संभव हो तो सिंचाई भी करें, जिससे फसल को पाले से बचाया जा सके। इधर, कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा के वैज्ञानिकों द्वारा भी किसानों को फसल को बचाने के लिए सलाह दी जा रही है।

जिलेभर में बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं की फसल आड़ी हो गई। इसके कारण फसल के नुकसान होने की आशंका है।