पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओपी ने परेड का निरीक्षण किया

एसडीओपी ने परेड का निरीक्षण किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर शुक्रवार को 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। एसडीओपी पीएस धुर्वे और नायब तहसीलदार सविता यादव ने परेड का निरीक्षण किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों के सामने परेड, मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। नगर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम होता है। कार्यक्रमों को लेकर एसडीओपी श्री धुर्वे, नायब तहसीलदार सविता यादव और महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी मनोरमा येवले ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परेड के लिए खड़े बच्चों को श्री धुर्वे ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा स्कूलों के बच्चों द्वारा होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय को लेकर भी चर्चा की गई। श्री धुर्वे ने स्कूल के शिक्षकों और कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिन कर्मचारियों को दी गई उनसे बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था नहीं हो इस संबंध में निर्देश दिए गए। फोटो 7