पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरवाइट और लक्ष्यभेद ने जीते मैच

सरवाइट और लक्ष्यभेद ने जीते मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
स्व. प्रशांत सिंह स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएनजी मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तैराकी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा व सद्भावना समिति के जिला अध्यक्ष अरुण दीक्षित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरआई विनोद पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष चटर्जी व महेश चौकसे मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने की बात कही।
टाइब्रेकर में जीता सरवाइट : प्रतियोगिता का पहला मैच शांति निकेतन व सरवाइट स्कूलों की टीमों के बीच हुआ। कई अच्छे मूव बनाने के बावजूद दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं। मैच रेफरी नदीम खान और डालचंद ने टाइब्रेकर कराने का निर्णय लिया, जिसमें सरवाइट स्कूल ने 3-1 से जीत दर्ज की।