पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष पर मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष पर मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हरदा
नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात को विधायक आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार और रामविलास पटेल ने बिजली कंपनी के दफ्तर में लोगों को एकत्रित कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है। इसके चलते बिजली के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुमित अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को विधायक आरके दोगने, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार और रामविलास पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।