बाल चौपाल में दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
मुलताई - साईंखेड़ा और खेड़ीकोर्ट सेक्टर की आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को बाल चौपाल लगी। किशोरी बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी दी गई। बच्चों की कुर्सी दौड़ सहित अन्य स्पर्धा भी कराई गई। साईंखेड़ा सेक्टर के एनस में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कनिजा खान की उपस्थित में चौपाल लगाई गई। श्रीमती गलफट ने जीवन जीने की कला आदि की जानकारी दी।
इसके बाद बच्चों की कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़ सहित अन्य स्पर्धा कराई गई। स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।