पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्त पदों पर पटेलों की नियुक्ति की उठी मांग

रिक्त पदों पर पटेलों की नियुक्ति की उठी मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई - ग्राम अधिकारी स्थाई पटेल संघ ने गांवों में पटेलों की नियुक्ति करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। संघ के अध्यक्ष किसनलाल हिंगवे, उपाध्यक्ष फकीरचंद खवसे, सचिव लखन कालभोर आदि ने इस संबंध में भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। अध्यक्ष श्री हिंगवे ने बताया कि जिले में ऐसे गांव जहां पूर्व में पदस्थ पटेलों की मृत्यु हो गई है वहां पर पटलों के पद रिक्त है। इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की जा रही है। जिले की तहसीलों में ग्रामों के आवेदकों ने पटेल पद के लिए आवेदन जमा किए है। नियुक्ति के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पटेल नियुक्ति के लिए हमारे पास कोई प्रावधान नहीं है। जबकि 1997 में राजस्व विभाग के उपसचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर पटेलों के रिक्त पद की जानकारी मांगने के साथ रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने के आदेश जारी किए थे। संघ ने जिन गांवों में पटेलों के पद रिक्त है उनपर जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।