पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीमाई के पास अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पाथाखेड़ा पुलिस ने बताया कि पाथाखेड़ा निवासी रोहित उइके और निकलेश मनोरे अपनी बाइक से सारनी की ओर जा रही थे। इस दौरान अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।




खड़ी यात्री बस से टकराई स्कूल बस



ञ्च बैरियर के पास हुआ हादसा, ब्रेक फेल होने से टकराई बस

नगर संवाददाता - सारनी

सुरक्षा बैरियर के पास शुक्रवार को दोपहर में खड़ी यात्री बस से स्कूल बस टकरा गई। घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं। दोनों पक्षों के लोग शिकायत करने थाने पहुंच गए हैं। यदि स्कूल बस में बच्चे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट कंपनी की बस बैतूल से सारनी की ओर आ रही थी। बस बैरियर के पास सवारियां उतारने के लिए रुकी। इस दौरान पीछे से आ रही पक्षीराज कंपनी की स्कूल बस इससे पीछे से टकरा गई। गति इतनी तेज थी कि खड़ी यात्री बस करीब दस फीट तक घिसटाई। दुर्घटना के समय खास बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे नहीं थे। बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ड्राइवर अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि बस के ब्रेक नहीं लग रहे थे। ब्रेक पर पूरा वजन देकर खड़े होने के बाद ब्रेक पाइप फट गए। इससे दुर्घटना हुई।



सारनी के बैरियर के पास यात्री बस से स्कूल बस टकरा गई।