पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबलीकरण के बाद बंद स्ट्रीट लाइट

केबलीकरण के बाद बंद स्ट्रीट लाइट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - शहर की सुपर एफ कॉलोनी में केबलीकरण के बाद स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। इससे लोग खासे परेशान हैं। मगर, वितरण कंपनी ने सुधार नहीं किया। पिछले सप्ताह सुपर एफ कॉलोनी में आरएपीडीआरपी के तहत केबलीकरण का काम हुआ था। केबल चार्ज होने के दिन ही यहां की स्ट्रीट लाइट पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद से लाइटें शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही है। कॉलोनी में रात की पाली में ड्यूटी जाने वाले लोग भी परेशान हैं।