पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं का लाभ पहुंचना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

योजनाओं का लाभ पहुंचना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
ब्लॉक के दुनावा में शुक्रवार को बैतूल और मुलताई विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांवों में पानी की समस्या के संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। दोनों विधायकों ने कार्यकर्ताओं को लोगों तक प्रदेश सरकार की योजना पहुंचने और लाभ दिलाने की जिम्मेदारी दी। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
प्रत्येक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ताओं ने अब क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटना चाहिए। इसके बाद दुनावा सहित अन्य गांवों से आए ग्रामीणों ने विधायक को गांवों में अभी से उत्पन्न हो रहे जल संकट से अवगत कराया। श्री देशमुख ने कहा कि गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं आने देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिवा खंडेलवाल, श्रीचंद कास्लेकर, विनोद ठाकरे, रामदास साहू, उत्तम बोडख़े सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।