पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने पर कैसे करें बचाव प्रबंध

आग लगने पर कैसे करें बचाव प्रबंध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा - संस्कार विद्यापीठ सभागार में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। इसका आयोजन फ्रेंड्स वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन क्षमता वृद्धि परियोजना के अंतर्गत होमगार्ड व सामाजिक सुरक्षा जिला आपदा प्रबंधन ने किया है। पहले दिन विधायक आरके दोगने ने आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डाला। एएसपी मलय जैन ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु स्वयं को सक्षम बनाने की बात कही। डिवीजनल कमांडेंट बीपी वर्मा, एसडीएम सपना लौवंशी, टिमरनी एसडीएम दीपक वैद्य, एसडीओपी सायरस हेराल्ड, आरआई संतोष मिश्रा ने विचार रखे। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर बीबी कुर्मी ने आग लगने के कारणों व रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीलमणी लाडिया के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने फायर ब्रिगेड व अग्निशमन यंत्र का प्रदर्शन देखा। एनजीओ सिनर्जी संस्थान के विष्णु जायसवाल व भगतसिंह राजपूत ने कार्यशाला में आपदा प्रबंधन को प्रोजेक्टर पर दिखाया।
इस अवसर पर प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल, हितेश पटेल, लोकेश पटेल, प्रिंसिपल निशासिंह, को-आर्डिनेटर एसपी भदौरिया उपस्थित थे।