- Hindi News
- विधायक ने कहा क्षेत्र की समस्याएं हल करेंगे
विधायक ने कहा- क्षेत्र की समस्याएं हल करेंगे
टिमरनी - हरदा विधायक आरके दोगने के शुक्रवार को टिमरनी पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया। दोगने से कहा कि हरदा, टिमरनी, सिराली क्षेत्र की समस्याएं हल करने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताना है। इस मौके पर अरुण कुमार जायसवाल, गंगाराम गुर्जर, प्रतापसिंह राजपूत, जितेंद्र सोनकिया, राहुल जायसवाल, सचिन बलवटे, अतुल टांक, जय जगताप, पंकज वारिवा, अमित बागमारे आदि मौजूद थे।
इसके बाद गुर्जर समाज के सदस्यों ने गुर्जर छात्रावास में दोगने का स्वागत किया।