- Hindi News
- आप पढ़ाई पर दो ध्यान, समस्या का होगा समाधान : देशमुख
आप पढ़ाई पर दो ध्यान, समस्या का होगा समाधान : देशमुख
ञ्चहायर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में विधायक ने दिया आश्वासन
नगर संवाददाता - मुलताई
आप सभी छात्र-छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो, आपकी हर समस्या दूर करने की जिम्मेदारी हमारी है। शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आए तो आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हो। आपकी सभी समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने आष्टा के अंबा हायर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान कहीं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिक्षा के क्षेत्र में गांव का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। बालक और बालिकाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव नहीं होना चाहिए। श्री देशमुख ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर समस्याएं पूछी। जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की समझाइश दी। इसके बाद छात्रा मनीष देशमुख, विद्या, शीतल, हरीश, विजय, आकाश, अमित, निकिता, तरुणा, प्रिया, पूजा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्राचार्य एम लोखंडे ने स्कूल में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूल समिति के गुलाब देशमुख, साहेब राव देशमुख, भोज राव देशमुख ने आभार व्यक्त किया।