पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर आज बाटेगें परिचय पत्र

मतदाता दिवस पर आज बाटेगें परिचय पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया - विधानसभा के 265 मतदान केंद्रों पर शनिवार 25 जनवरी को वोटर-डे मनाया जायेगा। जिसमें ब्लॉक के 4 हजार 923 नये मतदाताओं को परिचय पत्र वितरित किए जायेंगे। निर्वाचन शाखा के नोडल अधिकारी अमित मालवी ने बताया कि गत 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चले मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे का कार्य किया गया था। इस दौरान विस क्षेत्र के 265 केंद्र हुए इस कार्य में 4 हजार 923 नवीन मतदाता जुड़े है।





जिसमें से 10 फीसदी मतदाताओं को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी मतदाता युवा है।




जिन्हें वोटर्स-डे 25 जनवरी को परिचय पत्र वितरित किये जायेंगे।