गंदगी से व्यापारी परेशान
हरदा - बाजार क्षेत्र में गंदगी और कचरे के कारण व्यापारी परेशान हो गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां कचरा भी बड़ी मात्रा में निकलता है लेकिन नपा के कर्मचारी आधा अधूरा कचरा उठाकर चले जाते हैं। इससे बाजार क्षेत्र में गंदगी बढ़ गई है। साथ ही बदबू के कारण भी ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।